
👁 9 views Views
गुम हुआ मोबाइल मिला तो खिल उठा चेहरा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ इलाके का एक व्यक्ति का चेहरा उस समय खिल उठा जब उसे पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को दिला दिया।
हापुड जनपद में गुमशुदा व खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीई आईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए एक मोबाइल फोन रियलमी नार्जो 70 प्रो 5जी (कीमत करीब 2,0,000/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल फोन स्वामी द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























