
सिंभावली: घर को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में स्थित एक घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए कीमत के आभूषण, 25 हजार की नकदी को चुरा लिया और फरार हो गए। गांव रतुपुरा निवासी शादाब अली ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उसके चाचा कुर्बान अली सऊदी अरब में नौकरी करते हैं जिनके घर में दादा शेर मोहम्मद और चाचा ही रहते हैं। सादाब ने बताया कि रविवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। सोमवार की सुबह आंख खुलने पर एक कमरा खुला मिला जब उन्होंने जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले में जांच की मांग की है। मामले की जांच जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























