
अजगर दिखाने से हड़कंप, घर में घुसने का कर रहा था प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में गुलावठी रोड पर स्थित चेतक पेट्रोल पंप के सामने एक विशाल अजगर दिखाई दिया जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। अजगर सड़क किनारे बने मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था जो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद अजगर रेंगता हुआ जंगल में छिप गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना कस्बे में अजगर दिखने से होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि अजगर एक मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था। हालांकि दरवाजा बंद होने के कारण वह भीतर नहीं घुस पाया। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















