👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ती गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में बिजली की भी मांग बढ़ती जा रही है। वहीं गर्मी में निर्बाध सप्लाई देने के आदेश हैं जिसके चलते अब प्रस्तावित शटडाउन पर रोक लगा दी गई है। आपात स्थिति में ही शटडाउन लिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने आदेश दिए हैं कि यदि कोई फॉल्ट होता है तो तत्काल उसे दुरुस्त करें।
शटडाउन लेने के कारण लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी में निर्बाध सप्लाई देने के आदेश हैं। इसके चलते प्रस्तावित शटडाउन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आपात स्थिति में ही शटडाउन लिया जाएगा और फाल्ट को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























