बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की।
दिल्ली से 100 किमी दूर दिल्ली-मुरादाबाद सड़क पर स्थित जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर श्रद्धालुओं का बुधवार की अपराह्न से ही पहुंचना शुरु हो गया। बुद्ध पूर्णिमा गुरुवार के दिन श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाना शुरु कर दिया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद भोजन, फल व मिष्ठान आदि से मां गंगा का पूजन किया और परिवार में सुख स्मृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने निर्धनों को भोजन भी कराया और वस्त्र, फल आदि दान किए। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























