
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला के लिए रविवार को हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव में कनिष्ठ उप प्रधान पद और 22, सदस्यों के लिए 3,300 में से 2,155 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। कनिष्ठ उप प्रधान पद पर संजीव कुमार आढ़ वाले और 22 सदस्यों के लिए अविन, प्रदीप गोयल, नवीन गर्ग, दीपक गोयल, अतुल कंसल, अंकुर कंसल, नवीन, नवीन गर्ग, सचिन गुप्ता, ऋतिक गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग, अरविंद, नीरज जैन, दिनेश सिंघल, वीरेंद्र पिल्लू सर्राफ, शरद गर्ग, यशी बंसल, महेंद्र कंसल, मोहित गुप्ता, राजीव वर्मा, राजीव, विनोद अग्रवाल गुड वाले ने चुनाव में जीत हासिल की है।
बता दें कि चुनाव में कनिष्ठ प्रधान पद पर महेंद्र कुमार शर्मा और संजीव कुमार मैदान में उतरे थे जबकि 22 सदस्यों के लिए मधुर कंसल, अजय कुमार सिंहल, पुरुषोत्तम कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार, शरद कुमार गर्ग, विनोद कुमार, दिनेश सिंहल, अतुल कंसल, सचिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, अरुण कुमार गर्ग, राजीव वर्मा, अविन गोयल, जगदीश प्रसाद, दीपक कुमार गोयल, विरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार गर्ग, नवीन कुमार गर्ग, संजीव शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, याशी बंसल, प्रदीप कुमार गोयल, नीरज जैन, ऋतिक गर्ग, मोतीलाल और अंकुर कंसल चुनावी मैदान में उतरे। चुनाव के बाद मतगणना शुरू हुई जिसके परिणाम रविवार की रात तक सामने आ गए।






















