श्रीजगन्नाथ जी की प्रभात फेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड,सीमन (ehapurnewsw.com):हापुड के जवाहर गंज, राधापुरी फ्रीगंज रोड की गलियां शुक्रवार की सुबह जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ तथा गोविंद चले आओ के उद्घोष से गूंज उठी और लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति, हापुड़ के तत्वावधान में प्रभात फेरी शुक्रवार अतरपुरा चौपला पर स्थित मां पथवारी मंदिर से आरंभ होकर जवाहर गंज, आर्य नगर,राधापुरी,फ्रीगंज रोड रेलवे रोड से होते हुए गंगा टावर कॉलोनी में विश्राम किया।
प्रभात फेरी में काफी संख्या में बच्चों, बड़ों, महिलायें सभी भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्सव का आनन्द लिया।प्रभातफेरी में भक्तजन जगन्नाथ जी के संकीर्तन में नंगे पैर नृत्य कर रहे थे।प्रभात फेरी में रतनलाल, रविन्द्र, नितिन, अरविंद, पंकज, सुशील, सौरभ, नरेन्द्र, पुनीत, पवन, अजय, मोनू, दीपक, अभिषेक आदि शामिल हुए।विश्राम स्थल पर प्रसाद वितरित किया गया।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























