राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी












राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 की सभासद भारती पत्नी नरेंद्र के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में लगाई गई आरटीआई के मामले में जारी हुई रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल के बाद हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने गलत रिपोर्ट लगाई थी। सभासद भारती ने मामले में जिलाधिकारी से फर्जी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजीव विहार की रहने वाली भारती ने बताया कि वह वार्ड नंबर 15 से आरक्षित सीट पर सभासद निर्वाचित हुई। उनकी जाति को लेकर झूठी शिकायतें हो रही हैं। इस संबंध में गाजियाबाद में अधिकारी उन्हें क्लीन चिट दे चुके हैं। आरोप है कि मोदीनगर की हल्का लेखपाल संजय कुमार और राजस्व निरीक्षक प्रमोद उपाध्याय ने आरोपियों से साठ गांठ कर उनकी कोरी जाति को लेकर गलत रिपोर्ट दे दी। आरटीआई के तहत यह जानकारी मांगी गई थी जबकि यह जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट व ई-डिस्ट्रिक पर भी उपलब्ध है। ऐसे में तहसीलदार मोदीनगर ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!