
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति/और जिला गंगा समिति की बैठक अपराह्न गुरुवार को ’कलेक्ट्रेट सभागार’ में कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी, विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी, शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायती राज अधिकारी, विपुल कुमार, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हापुड़ तथा जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्थित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह जनपद स्थित कूड़े कचरे का निस्तारण उचित व्यवस्था के साथ करते हुए डोर टू डोर वेस्ट का कलेक्शन कर दिए गए नियमों के अनुसार मैनेजमेंट करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला गंगा समिति की बैठक के अंतर्गत समिति अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प हेतु काली नदी का चयन करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को काली नदी के कार्य योजना तैयार की जाने और किसी भी प्रकार से प्रदूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न होने दें।
जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में किए गए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक सूचना एवं अभिलेख समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्यों की पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त विभागो को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में वृक्षारोपण कार्यों का सत्यापन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाये तथा वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 में कराएं जाने वाले वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन तथा अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढा खुदान)करते हुये उसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















