
दुकानदारों ने पैसे एकत्र कर नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया का कराया निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी थी जिसके बाद मोबाइल मार्केट व आसपास के दुकानदारों ने मिलकर राशि एकत्र की और पुलिया का निर्माण कराया जिससे होने वाले हादसों में कमी आएगी।
हापुड़ के अतर पुरा चौराहा के पास मोबाइल मार्केट के बाहर नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त अवस्था में थी जिसके कारण हादसे का खतरा मंडरा रहा था। कई बार नगर पालिका से कार्रवाई की मांग की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ऐसे में दुकानदारों ने राशि एकत्र कर स्वयं ही नाले की पुलिया का निर्माण कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























