
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा जनपद इकाई हापुड का पुर्नगठन प्रान्त कोषाध्यक्ष कमल सिंह एडवोकेट व प्रान्त उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर के द्वारा प्रान्त अध्यक्ष सुभाष चन्द गुप्ता के आदेशानुसार किया गया। राजकुमार त्यागी, विपिन गुप्ता, सौरभ कुमार गौड को इकाई का संरक्षक बनाया गया तथा जिला इकाई का अध्यक्ष शिवमंगल लाल को मनोनित किया गया तथा जिला उपाध्यक्ष पर बीनू जैन, अजय सैनी, सन्दीप त्यागी व महामन्त्री अनोद कुमार श्रीवास्तव व जिला मंत्री अजय सिंह तोमर, उदित चौधरी, माधुरी शर्मा को बनाया गया तथा कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार गर्ग को मनोनित किया गया। विमल कुमार प्रजापति को मासिक बैठक प्रमुख व सोनू सैनी को सह-प्रमुख व बलराम कुमार तोमर को न्यायप्रवाह प्रमुख व आदित्य शर्मा को सह-प्रमुख बनाया गया तथा स्वाध्याय मंडल प्रमुख जयभगवान शर्मा व प्रमोद कुमार तोमर को सह-प्रमुख बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विमल गुप्ता, विकास त्यागी, राजकिरन सिंह, कविता गौड, नितिन पूनिया, संदीप शिशौदिया, आशीष शर्मा व कु० विदूषी शिशौदिया व प्रशांत शर्मा व परशुराम, सुदिन सिरोही, हिरदेश शिशौदिया, हर्ष त्यागी व मुकेश त्यागी को बनाया गया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य पर देवेन्द्र खरे, गौरव नागर, सुबोध गोस्वामी, नरेशचन्द शर्मा, शान्तनु गर्ग, आशीष कुमार, विनीता त्यागी, मनोज हरित व चरण सिंह त्यागी को मनोनित किया गया। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामानायें प्रेषित की तथा बैठक का समापन अध्यक्ष के धन्यवाद प्रस्ताव उपरान्त राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक में देवेन्द्रपाल सिंह, सतेन्द्र गौड, रविदत्त सिद्धार्थ, मनीष शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























