
हापुड़ में शुरू हुआ सुपर आधार सेंटर, लोगों को मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews. Com):हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर की शुरुआत हो गई है। यहां तीन काउंटरों पर आधार कार्ड से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
सेंटर का शुभारंभ डाक सेवाएं गाजियाबाद के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। यहां नया आधार कार्ड बनवाने के साथ आधार में संशोधन और अन्य जरूरी अपडेट की सुविधा मिलेगी। तथा यहां पर प्रतिदिन करीब 300 आवेदकों की समस्या का समाधान किया जा सकता है।
बता दें कि पहले डाकघर में दो आधार सेंटर थे, जिनमें से एक लंबे समय से बंद था। इसके चलते लोगों को आधार संबंधी काम के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। नए सुपर आधार सेंटर के शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर पोस्ट मास्टर महेश चंद्र, विशाल कुमार, जितेंद्र शर्मा, जमुना दास, सुभाष चंद्र, राकेश गुप्ता, शशि वाला भी मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



















