👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों पर विशेष रोशनी की। साथ ही दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जनपद हापुड़ के पिलखुवा के प्रहलाद नगर में स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने मिलकर 1500 दीपक जलाए।
इसकी तैयारी कुछ दिन पहले ही कर ले गई थी। मंदिर में दीपक जलाने के लिए श्रद्धालु इकट्ठा हुए और उन्होंने लोगों को दीपक जलाने के प्रति प्रेरित किया। बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी इस दौरान हिस्सा लिया और 1500 दीपक जलाए। इस अवसर पर मंदिर दीपों की श्रृंखला से सज गया। इस दौरान भानु शर्मा, अक्षय, हर्ष, लक्ष्मण, गौरव आदि ने हिस्सा लिया।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207


























