पार्किंग ठेकेदार 15 माह में कमाएगा करोड़ों रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कहते हैं कि जब किसी ने चलती में नहीं चलाई, तो बेकार है, यह कहावत नगर पालिका परिषद हापुड़ पर चरितार्थ हो रही है।
नियम के मुताबिक नगर पालिका परिषद एक ठेका एक वित्तीय वर्ष के लिए ही दे सकती है परंतु नगर पालिका हापुड़ ने पार्किंग वसूली का ठेका चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष-2024-25 के लिए भी दे दिया है और भी अधिकतम निविदा के नाम पर सवा चौंतीस लाख रुपए में जो ठेकेदार दो-तीन माह में ही पूरे कर लेगा।
खास बात यह है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ पर अपना कोई पार्किंग स्थल नहीं है, फिर भी ठेकेदार सोनम भारद्वाज के कारिंदे सड़क पर चलने वाले व क्षणभर के लिए खड़े होने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क ने नाम पर वसूली कर रहे है।
नगर पालिका हापुड़ ने पालिका सीमा के अंतर्गत सामान ढोने वाले वाहन व सवारियां ले जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों (ट्रक, टैम्पो, डम्पर, बस, मोटर, कार, थ्री व्हीलर आधि) से पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली का अधिकार दे दिया। पार्किंग शुल्क केवल पार्किग स्थल पर खड़े वाहन से ही लिया जा सकता है न कि सड़क पर चलने वाले वाहन से। जब नगर पालिका पर पार्किंग स्थल है ही नहीं, फिर पार्किंग शुल्क वसूली कैसी।
अनुमान है कि यदि पार्किंग ठेकादार द्वारा पार्किंग शुल्क वसूली इसी प्रकार जारी रही तो ठेकेदार निश्चित अवधि में कम से कम करोड़ों रुपए घर में ले जाएगा।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430

























