
👁 28 views Views
सर्विस रोड पर जलभराव से शिव भक्त परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की सर्विस रोड पर जलभराव होने से कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी के बीच से कांवड़िये अपनी यात्रा जारी रखने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। शिवभक्तों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















