
आरती स्थल के पास सीढ़ियों का रास्ता बंद होने पर शिवभक्तों का हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे शिव भक्तों ने आरती स्थल के पास सीढ़ियों का रास्ता बंद करने पर हंगामा किया जिन्होंने रास्ता खुलवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सीढ़ियों का रास्ता बंद रहेगा तो श्रद्धालुओं का आवागमन कैसे होगा? श्रद्धालुओं के हंगामे की वीडियो वायरल हो रही है।
रविवार को शिव भक्त तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि आरती स्थल के पास सीढ़ियों का रास्ता बंद है। इसके बाद कांवड़ियों ने रास्ता बंद होने पर हंगामा किया और गेट खोलने की मांग उठाई। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शिव भक्तों को समझाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























