
डिप्टी सीएम के आगमन पर हंगामा करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शेरुद्दीन होगा बर्खास्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के जिला अस्पताल हापुड़ में 21 जनवरी को आगमन के दौरान हंगामा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बर्खास्त करने के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस रिपोर्ट पर काफी देर तक विचार हुआ। उसके बाद बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। सीएमएस बर्खास्तगी की कार्रवाई करेंगी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 21 जनवरी को जनपद हापुड़ पहुंचे। जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड लैब का उद्घाटन होना था। जैसे ही उपमुख्यमंत्री का मूवमेंट जिला अस्पताल के लिए हुआ वैसे ही आउटसोर्स से भर्ती चतुर्थ श्रेणी श्रेणी कर्मचारी शेरूद्दीन ने मानदेय को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तत्कालीन सीएमओ डॉक्टर सुनील त्यागी ने उस दौरान कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद वह और उग्र हो गया। इसके बाद मामले की जांच हुई। स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कविता मीणा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बर्खास्त करने के निर्देश सीएमएस को दिए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























