
10 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौका देखकर आरोपी भाग निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रविवार की रात का है जब करीब 9:30 बजे कॉलोनी में सुधीर ने 10 साल की बच्ची को दूध देने के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई जिसने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसके होश उड़ गए। आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करता मिला। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























