
राहत: पूर्व में लिए गए बिटुमन के दाम और टेंडर होने के बाद के दामों का अंतर ठेकेदारों को मिलेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिटुमिन की दरों में हुई वृद्धि के बाद सरकार ने ठेकेदारों को बड़ी राहत दी है। जो टेंडर 1 मार्च के बाद हुए हैं उन कार्यों के एस्टीमेट में पूर्व में लिए गए बिटुमिन के दाम और टेंडर होने के बाद के दामों का अंतर निकल जाएगा। इस अंतर का भुगतान ठेकेदार को होगा। बढ़े दामों के कारण ही जनपद में करीब 20 करोड रुपए के 40 नवीनीकरण के काम ठेकेदारों ने आरंभ करने से इनकार कर दिया था। अब बढ़े हुए दामों का अंतर ठेकेदारों को मिलेगा जिससे पुन: विकास कार्य शुरू होंगे।
पश्चिम एशिया में संघर्ष और युद्ध के कारण बिटुमिन तारकोल की दरों में लगभग डेढ़ गुना की वृद्धि हुई थी। सोमवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने बिटुमिन की दरों में वृद्धि का समायोजन का फैसला लिया है। वहीं कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के फैसले पर खुशी जताई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























