
अनीता सिंघल व रेखा गोयल को तीज क्वीन खिताब मिला
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में मेरठ रोड स्थित मेरठ रोड स्वीट्स रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावन की हरियाली, लोकगीतों, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें अनीता सिंघल एवं रेखा गोयल को संयुक्त रूप से तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में अंजुल ने प्रथम तथा अनीता एवं चारु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ज्वेलरी प्रतियोगिता में डॉ. आराधना बाजपेई प्रथम एवं अंजुल द्वितीय रहीं।
मेंहदी प्रतियोगिता में संगीता ने प्रथम तथा सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आई-मेकअप प्रतियोगिता में पारुल प्रथम एवं रेखा द्वितीय रहीं।
भजन प्रतियोगिता में पूर्णिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनीता एवं आंचल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में आयोजित टंबोला गेम में पूनम, आंचल, रेखा, अनीता, मोहित, डॉ. आराधना बाजपेई, पूर्णिमा, मान्यता, सिमरन गोयल एवं विकास सहित अनेक प्रतिभागी विजयी रहे। वहीं अन्य गेम प्रतियोगिता में अंजुल एवं पारुल ने विजय प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान सावन के गीतों और मनोरंजक गतिविधियों से वातावरण पूरी तरह उत्सवी हो गया। सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चारु, अंजुल, आंचल, अनीता, डॉ. आराधना बाजपेई, संगीता, पारुल, रेखा, अमिता, अनीता, मनी, तरुणा, सिमरन एवं अंजलि बंसल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी ने तीज महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भारतीय परंपराओं को मजबूत करने का सुंदर माध्यम हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















