हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को बधाई देने का सिलसिला अभी भी जारी है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र निवासी सचिन सिंहल के पुत्र शौर्य सिंहल ने सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90.4% अंक हासिल किए हैं। इसके बाद छात्र को बधाई देने वालों का तांता लगा है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर शौर्य का मुंह मीठा कराया। शौर्य ने विज्ञान में 95, मैथमेटिक्स में 93 और हिंदी में 93 अंक हासिल किए हैं जिन्होंने बताया कि उनके दादा कैलाश चंद का सपना है कि वह आईआईटी से बीटेक करें। शौर्य ने अपनी बड़ी बहनें यशी और मुस्कान से प्रेरणा ली है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले शौर्य सिंहल का परिणाम जब घोषित हुआ तो परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा। उनकी माता नीतू सिंहल का कहना है कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उनके बेटे शौर्य सिंहल ने कड़ी मशक्कत की जो 12वीं कक्षा में और अधिक अंक लाने की कोशिश करेंगे।






















