
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के जिंदल नगर में बुधवार को सड़क पर जाम लग गया। सर्विस रोड पर लगे जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब 20 से 25 मिनट तक लग गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में वाहन खराब होने की वजह से जाम लगा। इस दौरान ऑफिस आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिंदल नगर की सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह जाम की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि एक वाहन के खराब होने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन सवार एकत्र हुए और सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। सूचना पाकर यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















