सेवा भारती के सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के सौजन्य से मौहल्ला जगन्नाथपुरी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र पर मोना वर्मा द्वारा बालिकाओं को प्रतिदिन निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नरेश कुमार कोयले वालों ने केन्द्र को एक नयी सिलाई मशीन प्रदान की। सेवा भारती की जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए बहुत उपयोगी है। इसका दैनिक जीवन में बहुत लाभ है, उन्होंने बालिकाओं से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार, नगर मंत्री वैभव आर्य, नीलम गुप्ता, रुची, स्वीटी आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























