
एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में हापुड़ जिले के चार मास्टर तैराक ले रहे हिस्सा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बेंगलुरु में 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रही 2nd एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप 2026 में हापुड़ जिले के चार मास्टर तैराक विभिन्न आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय 50 से 54 आयु वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 50 मी बैक स्ट्रोक में प्रतिभाग कर रहे हैं। बैनर्जी भारती आयु वर्ग 55 से 59 में फ्री स्टाइल में ,एस आर एस इंटर कॉलेज बछलोता के प्रधानाचार्य राजकुमार 60 से 64 आयु वर्ग के बैंक स्टोक में, तथा साईं सर्टिफाइड कोच विशाल भारती 30 से 34 आयु वर्ग के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रतिभाग कर रहे हैं। रामानंद राय और विशाल भारती प्रतिभाग करने के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। जबकि राजकुमार जी एवं बैनर्जी भारती आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश ने इन तैराकों के उज्जवल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।हापुड़ जिला के खेल अधिकारी अरुणा ने बधाई देते हुए कहा कि मास्टर तैराकों का इस प्रदर्शन से बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। बधाई देने वाले में तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजीव वर्मा, राजकुमार अग्रवाल सुधीर शर्मा ,सचिन भारती शामिल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















