
अनुदानित यूरिया को पीसकर पाउडर बनाकर सप्लाई करने के मामले में गोदाम मालिक, वाहन स्वामी व ठेकेदार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने अनुदानित नीम कोटेड यूरिया को पीसकर अन्य कट्टे में भरने के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस स्थान पर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। उस गोदाम परिसर के अज्ञात मालिक, मौके से बरामद हुए टाटा-407 नंबर UP 37 टी 3754 के वाहन चालक, स्वामी के साथ-साथ कामिल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
2 अक्टूबर को जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश, टीम के साथ हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित इटोरी गांव के पास एक परिसर के बाहर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि एक बड़ा दरवाजा बंद था जिसके भीतर मशीनों के चलने की आवाज आ रही थी। किसी तरह टीम अंदर घुसी तो देखा कि वहां पर कुछ श्रमिक दानेदार यूरिया को ग्राइंडर की मदद से पीसकर दूसरी सफेद बोरियों में भरकर मौके पर खड़े वाहन में लोड कर रहे थे।
टीम ने तीन मजदूर साबिर पुत्र नूर मोहम्मद, अफसर पुत्र अकबर, आस्कार पुत्र इकरार निवासीगण पुरानी चुंगी, करीमपुरा, हापुड़ से पूछताछ की तो पता चला कि कामिल नाम के व्यक्ति ने मजदूरी के बदले यह काम करने को कहा था।
मजदूर दानेदार यूरिया को गलाईंडर आदि की मदद से पीसकर कट्टों में भर रहे थे। टीम ने मौके से प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना यूरिया निर्माता गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के कट्टे बरामद किए हैं। टीम ने मौके पर 86 बैग यूरिया सिलाई बंद, 38 बैग यूरिया सिलाई खुले हुए और यूरिया के खाली रखें 60 बैग बरामद किए हैं जिससे यूरिया को निकाल कर वहां रखे ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बनाकर सफेद बैग में भरा गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















