
👁 14 views Views
घर में निकला जहरीला सांप, वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में ब्रह्मपाल पुत्र डालचंद के घर में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को घर में देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। वनकर्मी ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















