हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रेलवे की भूमि पर बने 40 मकानों पर जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके लिए 40 मकानों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मकान को चिन्हित कर नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं और मकान पर नोटिस भी चस्पा किए जा चुके हैं।
मुरादाबाद से दिल्ली तक रेलवे अपनी भूमि की चहारदिवारी कर रहा है। ऐसे में तीन से चार साल पहले पिलखुवा में 40 मकान बनाए गए थे। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर यह मकान बनाए गए। ऐसे में मकान को चिन्हित का नोटिस भेजे गए थे लेकिन भवन स्वामियों ने रेलवे की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया। रेलवे द्वारा फिर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























