👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ की कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड के हाल बेहाल हैं. यहां सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों की वजह से लोगों का यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है. जान हथेली पर रखकर यहां से लोग गुजरने को मजबूर हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती हैं.
बता दें कि कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड से आसपास के करीब 20 से 25 गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन बदहाल अवस्था में पड़ी यह सड़क लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है. यहाँ से आने जाने में बेहद कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए.
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711


























