
विश्व बालश्रम दिवस पर संगोष्ठी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को श्रम विभाग जनपद हापुड़ द्वारा आयोजित उद्यमियों, व्यापारियों व श्रमिकों को शासन की योजनाओं के विषय में व्यापक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक जागरूक कार्यक्रम संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद हापुड़ के सहायक श्रम आयुक्त राम लखन स्वर्णकार व लेबर इंस्पेक्टर डॉ सुधा तोमर ने 14 साल से कम आयु के बाल श्रमिक न रखने,14 साल से 18 साल तक के बाल श्रमिक रखने पर जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की।
सभी व्यापारियों की ओर से सहायक श्रम आयुक्त व डॉ सुधा तोमर का जनपद हापुड़ में नियुक्ति होने पर देकर सम्मान व स्वागत किया गया
मीटिंग में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, राजीव गर्ग दतियाना वाले, सोनू बंसल, कपिल सिंहल, वीरेन्द्र गर्ग बिट्टू, अनुज गर्ग, विपिन पंसारी, मोहित अग्रवाल, दीपक बंसल, कपिल किराना वाले, आदर्श अग्रवाल, हैंडर कौशिक, सुभाष सिंहल, शील राज गुप्ता, महिपाल सिंह, साबू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories*






















