
पर्यावरण संरक्षण के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित मदरसे के बाहर शुक्रवार को एकत्रित होकर निकोबार दीप को बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि निकोबार दीप को बचाने के लिए कांग्रेसियों द्वारा हर जिले में यह मुहिम चलाई जा रही है और लोगों से पर्यावरण बचाने हेतु उनके हस्ताक्षर बैनर पर कराए जा रहे हैं। समर्थन में जुटे लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और बैनर पर हस्ताक्षर कर केंद्र की मोदी सरकार को संदेश दिया हैं।शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए निकोबार द्वीप को बेच रही है। इसके लिए करोड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं जो कि पर्यावरण के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि जनपद हापुड़ से लोगों के कराए गये हस्ताक्षर युक्त सभी बैनर 17 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुपुर्द किए जाएंगे।
इस अवसर पर पंडित अरविंद शर्मा, आई सी शर्मा, एड. रघुबीर सिंह, सुबोध शास्त्री, रामलाल आर्य, सुखपाल गौतम, सीमा शर्मा, हर्ष कुमार सिरोही, यशपाल ढीलोर, सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, लोकपाल सागर, वली बब्बर मसूदी, कपिल शर्मा, यूसुफ हवारी, सतबीर कोरी, अफजाल आढ़ती, डॉक्टर असरार, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























