
हापुड़: गढ़ रोड बनी तालाब, क्षेत्रवासी परेशान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में हुई झमाझम बारिश से गढ़ रोड पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। गढ़ रोड पर अक्सर पानी भरा रहता है। बारिश के दौरान तो सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया जिसकी वजह से आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो गए। क्षेत्रवासियों की मांग है कि विभाग उनकी समस्या का स्थाई समाधान निकाले लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान न निकलने से क्षेत्र वासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार की रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रही जिसकी वजह से गढ़ रोड ने तालाब का रूप धारण कर लिया जिसके कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























