
गुरु पूर्णिमा पर गुरु का लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरुपूर्णिमा पर्व आर्यनगर स्थित “यज्ञशाला” संस्कृत संस्कृति प्रचार न्यास गुरुदेव स्थान पर पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में गुरुभक्तों की उपस्थिति रही। पर्व अवसर पर न्यास अध्यक्ष व महासभा संरक्षक मार्गदर्शक आदरणीय डॉ0 वासुदेव शर्मा एवं अन्य गुरुजनों का भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा व गुरुभक्तों द्वारा पटका, माला, अंगवस्त्र, फल फूल, मिष्ठान आदि के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सत्यनारायण कथा से हुई।
उसके बाद गीता का 15 वां अध्याय पश्चात कथा प्रवचन करते हुए डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि महर्षि वेद व्यास जी ने मानव को कष्टों से मुक्ति, सांसारिक मोह व पीड़ा से मुक्त रहते हुए गृहस्थ में रहकर भी कर्तव्य पथ पर कल्याण हेतू वेदो को सरलतम करते हुए पुराणों की रचना की उनका जन्म आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को हुआ। उनके द्वारा ज्ञान के पूर्णता के लिए पूर्णिमा को गुरुपूर्णिमा मनाने का शास्त्र विधान बना यह गुरु शिष्य परम्परा आदिकाल से चली आ रही है। जीवन के लिए मात्र स्कूली शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है धर्म व शास्त्र का ज्ञान भी आवश्यक अतः सभी सनातन धर्म प्रेमी को अपने बच्चों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहिए तथा उच्च शिक्षित व संस्कार युक्त गुरु के सानिध्य में ज्ञान अर्जित करना चाहिए। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि वैसे तो परमब्रह्म परमात्मा पूर्ण गुरु है लेकिन धरती पर साकार रूप में प्रथम गुरु माता, द्वितीय गुरु पिता व शिक्षा प्रदान करने वाले गुरु का स्थान है हमें तीनों का पूर्ण सम्मान करना चाहिए गुरुजनों ने व्यक्तिगत के साथ सामूहिक कल्याण हेतू प्रत्येक कालखंड देश व समाज को मार्गदर्शित किया है। समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन आज की प्रमुख आवश्यकता है जिसे भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के विद्वान श्रेष्ठ रुप में आगे बढ़ा रहे है कार्यक्रम में महासभा संरक्षक पंडित हरीश शर्मा, महासभा विशिष्ट सदस्य पंडित दिनेश शर्मा, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा, महामंत्री विदुषी अनिशा सोनी पाण्डेय, मिडिया प्रभारी एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, कार्यकारिणी विद्वान पंडित ललित मिश्रा पूजा गुप्ता पंडित कमलेश घिल्डियाल, रानी शर्मा, आशुतोष आज़ाद, पंडित अंकित शर्मा, डॉ0 युवराज शर्मा, बबिता शर्मा, अमित शर्मा, रेनू शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रीति शर्मा गुड्डन सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही भंडारे की सुन्दर व्यवस्था रही।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















