
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की पार्किंग से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी चोरी हो गई जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
कुणाल गौतम पुत्र रघुवर सिंह गौतम निवासी गोल्फ व्यू सिटी सबली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 अक्टूबर को उन्होंने अपनी स्कूटी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तो देखा कि रेलवे की पार्किंग से स्कूटी गायब है। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























