
👁 33 views Views
ऑटो व स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के सामने ऑटो व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू गोयल निवासी ग्राम बक्सर सिंभावली के रूप में हुई है।
संदीप सोमवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे कि वह पुराने हाईवे पर ऑटो से हुई भिड़ंत के बाद उनकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार हरिराम निवासी दौलतपुर धौलाना भी घायल हो गए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























