
राजकीय पुस्तकालय का स्थान बदलने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति हापुड़ के पदाधिकारी ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर कहा कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित राजकीय पुस्तकालय चमरी हापुड़ का समिति कोई विरोध नहीं कर रही है। समिति का कहना है कि मैदान के मध्य पुस्तकालय की स्थापना से रामलीला मंचन में व्यवधान होगा।
समिति की मांग है कि राजकीय पुस्तकालय रामलीला मैदान में एक साइड में स्थापना कराई जाए ताकि रामलीला मंचन बिना किसी व्यवधान के चलता रहे। जिलाधिकारी कविता मीना ने समिति को मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद व महामंत्री उमेश अग्रवाल उपस्थित थे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























