
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की आय को दोगुना करने, उन्हें जागरूक करने के लिए मंगलवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में कृषक गोष्ठी व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कीनिया से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षित किया और उन्हें जागरूक किया। बाबूगढ़ के राजकीय आलू अनुसंधान केंद्र में किसानों को बताया गया कि वह किस तरह आलू की अच्छी पैदावार कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से बाबूगढ़ के राजकीय आलू अनुसंधान केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक किसान शामिल हुए। किसानों को बताया गया कि वह किस तरह फसल की उपज और गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। अपनी फसल का उचित लाभ ले सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं।
किसानों को कीनिया से प्रशिक्षण देने आए साइंटिस्ट एली ने बताया कि वह किसानों को पोटेटो, स्वीट पोटेटो के बारे में जागरूक कर रहे हैं। किस तरह तकनीक के माध्यम से किसान अच्छी पैदावार कर सकते हैं?
किसानों ने इस प्रशिक्षण शिविर का स्वागत किया और बताया कि सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बेहद ही लाभकारी शिविर है।
इस दौरान वीएम मीणा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण से जुड़े जहां किसानों को बताया और समझाया की नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी उपज को और बेहतर कर सकते हैं। आए को दोगुना कर सकते हैं।
चांदनी कलेक्शन लेडीज के लिए लाया है प्रीमियम आर्टिकल्स, 350 रुपए से कुर्तियां शुरू: 9997620077

























