
हापुड़ के लाल डॉ. शान मोहम्मद ने NEET PG परीक्षा में पाई शानदार रैंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कहते हैं अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत में सच्चाई, तो रास्ते की हर रुकावट छोटी पड़ जाती है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर अनूपपुर डिबाई गांव के रहने वाले डॉ. शान मोहम्मद ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। हाल ही में जारी हुए NEET PG के नतीजों में डॉ. शान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बेहतरीन रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनका सपना मेडिकल क्षेत्र में और बेहतर मुकाम हासिल करने का था। दिन-रात की गई सेल्फ स्टडी और अनुशासित रूटीन के दम पर उन्होंने NEET PG की परीक्षा में यह बड़ी कामयाबी हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिला प्रशासन में खुशी की लहर है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















