
निरीक्षण में स्कूल मिले गैर मान्यता प्राप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीएसए रितु तोमर द्वारा गांव अच्छेजा में शुक्रवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दो स्कूल गैर – मान्यता प्राप्त मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि शिक्षकों से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव में दो स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। मौके पर निरीक्षण किया तो स्कूलों में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते पाए गए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक स्कूल आवास विकास कालोनी में चल रहा है, जिसके नाम पर ही यह दूसरा स्कूल संचालित है। वहीं इस स्कूल में संचालित बच्चों के नाम आवास विकास कालोनी में चल रहे स्कूल के रजिस्टर में दर्ज हैं।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























