हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कई छात्र यूक्रेन और यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। लगातार बनती तनाव की स्थिति को देखते हुए परिवारजनों को अब लगातार चिंता सता रही है। बाबूगढ़ के बछलौता निवासी सौरभ भी इस दौरान यूक्रेन बॉर्डर पर फंसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रविवार को अपने साथियों के साथ रोमानिया के लिए निकला था जिसके बाद से फोन स्विच ऑफ है। परिजन भावुक हैं जिन्हें बच्चों की चिंता सता रही है।
सौरभ के पिता प्रेम सिंह और मां डॉ सुंदरी ने बताया कि हालात चिंताजनक है। 27 घंटे से सौरभ और उनके साथ मौजूद साथियों को शौच जाने का भी मौका नहीं मिला है। बिना कुछ खाए खाली पेट 15 घंटो का सफर तय कर वह यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंचे हैं जो भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582



























