बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह












बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के हल करने तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बुधवार की सुबह हापुड़ के कांग्रेसजनों ने नेहरु की प्रतिमा पर धरना देकर सत्याग्रह किया और केंद्र व प्रदेश सरकार से समस्याओं के निदान हेतु कारगर कदम उठाने की मांग की।

शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, सुबोध शास्त्री, भरत लाल शर्मा, जस्सा सिंह, अमित सैनी, तुषार शर्मा, इकबाल प्रधान, शहजाद, जाहिद, रघुवीर सिंह एडवोकेट आदि बुधवार की सुबह पंडित नेहरु की प्रतिमा पर पहुंचे और मांगों के समर्थन में धरना देकर सत्याग्रह किया। कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने समस्याओं के हल न होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप लगाया।

उन्होने कहा कि लखनऊ विधान सभा घेराव हेतु जा रहे कांग्रेसियों को नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या है। आज सूबे में अपराध व भ्रष्टाचार तथा बेरोजगार बढ़ा है। सूबे की सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने हेतु धर्म का सहारा ले रही है। उन्होंने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की मांग की है। कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया।

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!