👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेशनल लोकमत पार्टी हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां पुरानी कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर लाकडाउन में नागरिकों से सरकारी अदायगी माफ करने की मांग की।
पार्टी के जिला प्रभारी मौहम्मद इस्माईल, नरेंद्र गुर्जर, आलमगीर,चौधरी तसव्वर आदि आज यहां उपजिला मैजिस्ट्रेट के दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के दौरान कारोबार पूरी तरह ठप्प रहे। स्कूल,कालेज, उधोग आदि भी बंद रहे। श्रमिक बेरोजगार हो गए। उनकी मांग है कि बिजली के बिल, हाऊस टैक्स, सैल टैक्स, कर्जो का ब्याज, चालान आदि माफ किए जाएं। उन्होंने उपजिला मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया।

























