👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन जनपद हापुड़ की टीम ने शनिवार को हापुड़ के गांधी गंज में स्थित दिनेश डेयरी से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे. इसके साथ ही सादिकपुर से संदीप के यहां से भी दूध का नमूना लिया गया.
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम शुक्रवार को गांधी गंज पहुंची जहां स्थित डेयरी से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए जिन्हें सील कर प्रयोगशाला भेजा गया. इसके साथ ही गांव सादिकपुर से भी संदीप पुत्र राजीव के यहां से मिश्रित दूध का एक नमूना लेकर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























