हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ, जीआरपी अलर्ट मोड पर है. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ट्रेनों के ब्रिज की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. फ़िलहाल दिल्ली के लिए पार्सल की बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है.
आरपीएफ और जीआरपी जगह-जगह चेकिंग कर रहा है. हापुड़ आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव लगातार आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ चेकिंग कर रहे हैं. रेलवे पुल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख रहे हैं और संबंधित को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के चलते आरपीएफ अलर्ट मोड पर है और जीआरपी के जवान सादी वर्दी में भी जगह-जगह तैनात हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते प्लेटफार्म, ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

सन्नी जैन सर्राफ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं























