
👁 5 views Views
26 मई की रात 12 बजे तक भारी व हल्के मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्ट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में मालवाहक वाहनों के चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
सोमवार आज ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर पहुंचते हैं और गंगा स्नान कर दान-पुण्य कमाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 23 मई की सुबह 8:00 बजे से 26 मई की रात 12:00 बजे तक भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























