
रावण दहन के चलते रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देख लें नया रूट प्लान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):अगर आप आज दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ या बुलंदशहर की तरफ सफर करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हापुड़ में रावण दहन के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से रास्ते बदले गए हैं और आपको किस मार्ग से जाना होगा।” दिल्ली और गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन:दिल्ली या गाजियाबाद की ओर से मेरठ की तरफ जाने वाले सभी हल्के और भारी वाहन ध्यान दें। अब आपको निज़ामपुर तिराहा से सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर चौराहा और टियाला फ्लाई ओवर होते हुए आगे मेरठ की ओर जाना होगा।
बुलंदशहर से मेरठ का रास्ता:बुलंदशहर की दिशा से मेरठ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर चौराहा और टियाला फ्लाई ओवर के रास्ते अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
गढ़मुक्तेश्वर से गाजियाबाद/दिल्ली जाने वाले यात्री:गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आकर गाजियाबाद या दिल्ली जाने वाली गाड़ियां ततारपुर चौराहा बाईपास से होकर गुजरेंगी।
मेरठ से गाजियाबाद व बुलंदशहर जाने वाला ट्रैफिक:मेरठ की ओर से गाजियाबाद या बुलंदशहर जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को साइलो द्वितीय से टियाला पुल और ततारपुर चौराहा बाईपास होते हुए निकाला जाएगा।
“प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें और अपनी यात्रा का समय उसी अनुसार तय करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























