
👁 131 views Views
हापुड-मेरठ रोड का ओवर ब्रिज दस दिन के लिए बंद होने पर रूट डायवर्जन
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड के मेरठ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज मरम्मत के कारण 10 जून की रात 8 बजे से 20 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक बंद रहेगा।पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और नागरिको को वैकल्पिक मार्ग से गुजरने को कहा है।
पुलिस के अनुसार हापुड शहर क्षेत्र स्थित मेरठ रोड़ पुल की मरम्मत कार्य के दृष्टिगत दिनांक 10.06.2026 को समय सांय 20.00 बजे से दिनाँक- 20.06.2026 समय रात्रि 24.00 बजे तक जनपद हापुड में सभी प्रकार के वाहनो का डायवर्जन प्लान देखकर की निकलें और रूट एडवाइजरी का पालन करे ताकि समस्या का सामना न करना पडे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























