
ग्रेट निकोबार बढ़ाने हेतु कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया की गत 12 वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार ने देश को बेचने का काम किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। हस्ताक्षर अभियान का आह्वान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया था।
जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, अरविंद शर्मा, नरेश भाटी, एडवोकेट रघुवीर सिंह, कविता गौतम व गौरव गर्ग सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की प्रतिमा पर एकत्र हुए जहां उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और लोगों से आह्वान किया कि वे आगे आकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो तथा ग्रेट निकोबार व पर्यावरण बचाने के लिए कांग्रेस के साथ खड़े हों।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























