
राधेश्याम यादव जिला महामंत्री बनने पर किया सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम) संविदा कर्मचारी संघ की हापुड़ जिला ईकाई के चुनाव में कड़े मुकाबले में चन्द्रभान तोमर के पैनल ने जीत हासिल की चंद्रभान तोमर को अध्यक्ष व ग्राम वझीलपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी राधेश्याम यादव को महामंत्री चुना गया चुनावी नतीजों में उपाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी, संगठन मंत्री पद पर ज्योति वर्मा जीत हासिल की इसके अलावा निर्विरोध रूप से जिला सचिव पद पर सुशील चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पद पर अजय मालिक, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पर रिशु राजपूत व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र चौहान को चुना गया प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राठी और मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी परिवेक्षक रूप से उपस्थित रहे इसी राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में प्रवेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में ग्राम वझीलपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी राधेश्याम यादव को जिला महामंत्री पद पर जीत हासिल करने पर उन्हें तिरंगा पटका पहनाकर और पौधा भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू सैनी, योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी, प्रशासनिक सदस्य ऊषा देवी मौजूद रही।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























