
पिलखुवा: कानून के रखवालों पर हमला, होमगार्ड को बाइक सवारों ने पीटा
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड पर बुधवार को दो बाइक सवार युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में होमगार्ड घायल हो गया जिसने किसी तरह अपनी जान बचाई और पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली में तैनात होमगार्ड पर दो बाइक सवारों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। हमले में होमगार्ड के सिर में चोट आई है। होमगार्ड ने काफी मशक्कत के बाद खुद को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और सीधे कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























