
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला गिरधारी नगर स्थित टिंबर व्यापारी नरेंद्र लालू के घर में घुसकर बीती रात चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीड़ित परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना के मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी हापुड़ ने बताया कि घटना के अनावरण हेतु जनपद स्तर पर चार टीमें गठित की गई है व रेंज स्तर की तीन टीमों का सहयोग मिला है एवं घटनास्थल का उच्चाधिकारीगण द्वारा निरीक्षण करने व सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। एसपी के अनुसार पीड़ित व्यापारी द्वारा कुछ पारिवारिक तथ्यों के बारे में भी अवगत कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























